बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में लगातार हो रही बारिश से लोग बिजली आपूर्ति से काफी परेशान है। बारिश के दौरान कई स्थानों पर बिजली लाइनों में फाल्ट और तकनीकी खराबी आ गई। तेज बारिश और हवा से विद्युत लाइनों पर पेड़ व टहनियां भी गिर गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। जिसके चलते लोगों को घरेलू कामकाज करने में टॉर्च और मोमबत्तियां जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं, रविवार को हुई तेज बारिश से करीब 500 गांवों की बिजली गुल हो गई।
लगातार हो रही बारिश से 500 गांवों की बिजली हुई गुल
RELATED ARTICLES


