Monday, September 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर12 सितंबर का PDA महासम्मेलन टला, अब 11 सितंबर को बुलंदशहर आएंगे...

12 सितंबर का PDA महासम्मेलन टला, अब 11 सितंबर को बुलंदशहर आएंगे अखिलेश यादव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे में बदलाव किया गया है। 12 सितंबर को होने वाले PDA महासम्मेलन को प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी ने कार्यक्रम में फेरबदल किया है। अब अखिलेश यादव 11 सितंबर को बुलंदशहर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे मीडिया से बातचीत कर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की तैयारियों और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने 12 सितंबर को नुमाइश ग्राउंड या ट्रांसपोर्ट नगर में PDA महासम्मेलन कराने की तैयारी की थी। हालांकि, प्रशासन की ओर से इन दोनों स्थानों पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन ने कमालपुर क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी थी। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने नुमाइश ग्राउंड या ट्रांसपोर्ट नगर में कार्यक्रम की अनुमति के लिए जिलाधिकारी से दोबारा मुलाकात कर आवेदन किया है। अनुमति को लेकर स्थिति साफ नहीं होने के चलते पार्टी ने फिलहाल अखिलेश यादव के दौरे का कार्यक्रम बदल दिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष के मुताबिक, 11 सितंबर को अखिलेश यादव के बुलंदशहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है। जिला संगठन उनके स्वागत और बैठक को सफल बनाने की तैयारियों में जुट गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments