बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार करने पर 8 माह में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर 500-500 रूपए का जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस बल मौजूद रहा।
आपको बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे अधिनियम के अनुसार, बिना अनुमति रेलवे ट्रैक पर करना दंडनीय अपराध है। इसको लेकर समय-समय पर यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों का समय से संचालन करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत रूप से पार करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जाती है। यात्री रेलवे ट्रैक की जगह फुटओवर ब्रिज का उपयोग कर सकते हैं। पूरे मंडल में 1070 लोग पकड़े गए। इनमें खुर्जा जंक्शन के 29 यात्री शामिल है।
खुर्जा जंक्शन: रेलवे ट्रैक पार कर रहे 29 लोग गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


