बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस मंगलवार को नौ घंटे देरी से स्टेशन पर आई। सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस पांच घंटे, पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, मालदा से चलकर बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एक घंटा, कोलकाता से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली हावड़ा कालका मेल एक घंटा देरी से खुर्जा जंक्शन पर पहुंची।
अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेसनौ घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची
RELATED ARTICLES


