बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात मे एनएच-34 पर एक अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे अनुज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके चाचा बुद्धपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास की है।
बताया गया कि सिकंदराबाद निवासी अनुज अपने चाचा के साथ बाइक से बुलंदशहर जा रहे थे। तभी पीछे से आए कैंटर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुद्धपाल को अस्पताल में भर्ती कराया और अनुज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और घायल का इलाज जारी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बुलंदशहर: एनएच-34 पर एक अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, एक मौत व एक घायल
RELATED ARTICLES


