बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के जोखाबाद में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिकंदराबाद: डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौत व दूसरा घायल
RELATED ARTICLES


