Wednesday, October 28, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: बिजली के पोल में उतरा करंट, चपेट में आकर युवक झुलसा

खुर्जा: बिजली के पोल में उतरा करंट, चपेट में आकर युवक झुलसा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के सिकंदराबाद रोड पर बिजली के पोल में करंट उतरने से एक युवक झुलस गया। हादसे के बाद इलाके में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि बिजली के पोल में करंट उतरने की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी लापरवाही के चलते युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और बिजली विभाग से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments