बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेता आकाश आनंद आज बुलंदशहर दौरे पर रहेंगे। वह अनूपशहर तहसील क्षेत्र के खालौर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।आकाश आनंद के दौरे को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जनसभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां की हैं।
सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050



