बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने गुरुवार को बुलंदशहर नगर क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, विधायक ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सड़क, बिजली, पानी, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
RELATED ARTICLES


