बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में रबी फसलों की बुवाई को लेकर कृषि विभाग ने किसानों के लिए बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। जनपद के राजकीय बीज गोदामों पर विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध हैं, जिन पर किसानों को अनुदान का लाभ भी दिया जा रहा है।योजना के तहत किसानों को मसूर का बीज और सरसों की मिनीकिट निःशुल्क दी जा रही है। सामान्य सरसों और गेहूं के बीज की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार बीज की बुकिंग कराकर संबंधित राजकीय बीज गोदाम से बीज प्राप्त करें। विभाग का उद्देश्य किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराना और खेती की लागत कम करने में सहायता देना है। किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर रबी फसलों की बुवाई की तैयारी कर सकते हैं।
बुलंदशहर: किसानों को राहत, मसूर और सरसों मिनीकिट मुफ्त, गेहूं-सरसों के बीज पर 50% अनुदान
RELATED ARTICLES


