बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी 50 वर्षीय विनोद की गुरुवार रात दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर परिजन दादरी रेलवे स्टेशन पहुंचे और शव की पहचान अपने भाई विनोद के रूप में की।
बताया गया कि विनोद अविवाहित थे और मजदूरी कर परिवार का सहयोग करते थे। बुधवार को वह घर से मजदूरी करने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद देर रात परिजनों को सूचना मिली कि दादरी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है और उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग दादरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक की पहचान विनोद के रूप में की। मृतक के भाई मुलखान ने बताया कि विनोद बुधवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। रात में परिवार को उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों के पहुंचने के बाद शव की पहचान की गई।
विनोद की मौत की खबर गांव इनायतपुर पहुंचते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



