Friday, September 11, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरआहार: गंगा मे समाया पक्का श्मशान घाट

आहार: गंगा मे समाया पक्का श्मशान घाट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद अनूपशहर के अहार क्षेत्र में गुरूवार सुबह गंगा के तेज बहाव के कारण एक पक्का श्मशान घाट कुछ ही सेकंड में नदी में समा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख सकता है कि गंगा की धार लगातार घाट के किनारे को काट रही थी। अचानक जमीन और पक्के निर्माण का एक हिस्सा भरभराकर नदी में खिसक गया। कुछ ही सेकंड में पूरा हिस्सा गंगा की तेज धार में गायब हो गया। घाट के साथ करीब दस मीटर लंबी आरसीसी सड़क भी कटान की वजह से बह गई।
जानकारी के अनुसार, सिद्ध बाबा गंगा घाट क्षेत्र में गंगा का कटान लगातार बढ़ रहा है। पानी का स्तर कुछ कम होने के बावजूद नदी की धार बहुत तेज बनी हुई है। इससे किनारों पर कटान का खतरा और बढ़ गया है। लगभग एक महीने से गंगा में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लगातार कटान के कारण सिद्ध बाबा गंगा घाट से लेकर अहार रिजर्व वन क्षेत्र तक नदी किनारे का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। कई पेड़, धार्मिक स्थल और दूसरे निर्माण पहले ही गंगा की धार में समा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments