बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के मुरसाना गांव में एक महिला ने अपने जेठ पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मारपीट की घटना में उसे चोटें आई हैं। आरोप है कि उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता विश्ना, पत्नी प्रेम सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके जेठ रकम सिंह पुत्र खेमचंद ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी की ओर से उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर कोतवाली देहात के कोतवाल रवि रत्न सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बुलंदशहर में महिला से मारपीट का आरोप, जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


