Sunday, September 13, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरझूलते बिजली के तार की चपेट में आया बिस्कुट से भरा कंटेनर,...

झूलते बिजली के तार की चपेट में आया बिस्कुट से भरा कंटेनर, आग की चपेट में आया सहचालक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र में झूलते बिजली के तार की चपेट में आने से बिस्कुट से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान कंटेनर के सहचालक बंटी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि बिस्कुट से भरा कंटेनर नरौरा क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर झूल रहे बिजली के तार कंटेनर से संपर्क में आ गए। तारों के संपर्क में आते ही कंटेनर में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान सहचालक बंटी भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले बिजली सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद कंटेनर को पेट्रोल पंप से दूर ले जाया गया जिससे आग के चलते किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया।
आग बुझने के बाद कंटेनर में लदे बिस्कुट के सामान को सुरक्षित उतारकर एक मकान में रखवा दिया गया। हादसे में सहचालक के गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments