बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता राजकुमार लोधी व उसके छोटे भाई सतीश लोधी पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही के बाद एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, मामले को लेकर थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
आपको बता दें कि नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार लोधी उर्फ राजू व उनके भाई सतीश लोधी पर गुंडा एक्ट लगाया गया था। राजकुमार लोधी उर्फ राजू ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और सांसद डॉ. भोला सिंह सहित अन्य पार्टी नेताओं को मामले से अवगत कराया जिसके बाद शनिवार की शाम स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी और डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रकरण बताया। मामले की गंभीरता को लेते हुए एसएसपी ने शनिवार की शाम औरंगाबाद थाने के मुंशी जॉनी और विवेक शर्मा को तत्काल निलंबित किया। बताया जा रहा है कि निलंबित मुंशी जॉनी तीन साल से अधिक समय से थाने में तैनात था उसे पर पहले भी पासपोर्ट आवेदकों से रुपए मांगने और रिपोर्ट खराब करने के आरोप थे। सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने औरंगाबाद थाने में तैनात मुंशी जॉनी और विवेक शर्मा को सस्पेंड कर दिया है तथा थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



