Sunday, September 13, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरमकान में चोरी करने वाले आरोपी से हुई मुठभेड़, घायलावस्था में गिरफ्तार

मकान में चोरी करने वाले आरोपी से हुई मुठभेड़, घायलावस्था में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस की रविवार की तड़के शातिर किस्म के बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 13 हजार रूपए नकद, एक बाइक, एक फोन व एक तमँचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नौशाद पुत्र शाबू निवासी ग्राम सारसोल थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि रविवार की तड़के थाना खुर्जा नगर पुलिस ग्राम भौपुर के पास झाझर रोड पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी तभी एक बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुका तथा मोटर साइकिल को वापस मोडकर जंगल की तरफ भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। 2 सितम्बर 2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत प्रीतविहार कॉलोनी में एक मकान का ताला तोडकर नकदी चोरी करने की घटना कारित की गयी थी तथा 12 सितम्बर 2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत गुलशन विहार में एक मकान से आभूषण चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments