बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली के लिए अनुमति न मिलने पर उन्होंने कहा कि पहले सावन को बहाना बनाकर अनुमति नहीं दी गई। इसके पश्चात कार्यक्रम बनाकर भेजा गया। इसके बावजूद भी अनुमति नहीं मिली।
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बुलंदशहर में सपा संगठन ने रैली करने का फैसला लिया। हालांकि उस दौरान सावन का समय चल रहा था जिसके बाद अधिकारियों ने कहा कि सावन में संभव नहीं है ऐसे में तारीख को आगे बढ़ाया जाए। तारीख को आगे बढ़ाया गया। उसके पश्चात भी अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा।
बुलंदशहर में रैली की अनुमति न मिलने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साधा निशाना
RELATED ARTICLES


