बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन रोड स्थित CJI पॉटरी के डीजल टैंक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते डीजल टैंक आग का गोला बन गया और मौके से दूर-दूर तक घना काला धुआं उठने लगा। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
आपको बता दें कि डीजल टैंक में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही पॉटरी परिसर में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग को बुझा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के दौरान डीजल टैंक से उठती आग की लपटें और काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में भी भय का माहौल बन गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
खुर्जा: CJI पॉटरी के डीजल टैंक में लगी भीषण आग, वेल्डिंग के दौरान मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


