बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 40.25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ आठ मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को करीब 5200 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपियों पर दो मुकदमें पंजीकृत हैं। वहीं मादक पदार्थों की बिक्री / तश्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपों के कब्जे से दो किलो 780 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी पर एक मुकदमा पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 426 वाहनों का ई-चालान किया गया और 28 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 26 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 86 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 42 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 21 वांछित/वारण्टी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर22/03/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
22/03/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
123
RELATED ARTICLES


