बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव बलराऊ में रविवार देर रात गाड़ी में सवार कुछ युवकों का हूटर/सायरन बजाकर गलियों में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में गाड़ी में सवार युवक गांव की गलियों से हूटर/सायरन बजाते हुए निकलते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि गाड़ी की पीछे की नंबर प्लेट भी नजर नहीं आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने थाना खुर्जा नगर, थाना अरनियां और यातायात पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ी और उसमें सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है।
युवकों द्वारा गाड़ी में हूटर बजाकर गलियों में घूमने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES


