Tuesday, September 15, 2026
HomeUncategorizedओडिशा: सड़क हादसे में बुलंदशहर निवासी BSF सब-इंस्पेक्टर की मौत, गांव पहुंचा...

ओडिशा: सड़क हादसे में बुलंदशहर निवासी BSF सब-इंस्पेक्टर की मौत, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव यावापुर में निवासी BSF के सब-इंस्पेक्टर ओडिशा में सड़क हादसे का शिकार हुए जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े।
जानकारी के मुताबिक, BSF के सब-इंस्पेक्टर ओडिशा में सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव यावापुर लाया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हर आंख नम है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments