बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव बोरोली के जंगल में लाखों रुपये के दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई और कई जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डियां और पांच बाइक बरामद की हैं।
आपको बता दें कि जंगल में काफी समय से जुआ चल रहा था और जुआरी बड़ी रकम दांव पर लगा रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने बरामद बाइकों और अन्य सामान को कब्जे में लेकर फरार जुआरियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



