बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुर गांव में मंगलवार को नाली के पास रखे पत्थर को हटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव शुरू हो गया। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान फायरिंग की बात भी सामने आई, जिसमें एक युवक को गोली लगने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। विवाद के बाद गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। विवाद की वजह और फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



