Wednesday, September 16, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरबुलंदशहर: CNG कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

बुलंदशहर: CNG कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के भूड़ चौराहे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक CNG कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
आपको बता दें कि कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार धू-धूकर जलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जानकारी जुटा रही है। घटना के दौरान भूड़ चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments