Wednesday, September 16, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरवाहन चोरी करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

वाहन चोरी करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम की वाहन चोरी की घटना में वांछित आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक अवैध तमँचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह निवासी दुर्गा बिल्डर, चेतन मार्केट, श्याम कॉलोनी, मोनू डेयरी का मकान, थाना पल्ला, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि थाना सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम की मंगलवार की रात निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बम्बे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर कार सवार द्वारा कार को तेजी से भगाकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर गांव शेरपुर से आगे शमशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा कार को घेर लिया गया। स्वयं को पुलिस टीम से घिरता देखकर कार सवार आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments