बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के गांव चित्सौन में हाईवे किनारे कच्चा नाला होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों और गांव के लोगों को आए दिन दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। नाला पानी से लबालब भर जाता है और रात के समय इसका खतरा बढ़ जाता है। मौके पर सुरक्षा दीवार या कोई संकेतक भी नहीं है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी और पंचायत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द इस समस्या से निजात मिलनी चाहिए।
हाईवे किनारे बना कच्चा नाला ग्रामीणों व राहगीरों के लिए बना मुसीबत
RELATED ARTICLES


