बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में पत्नी के रोटी देने से इनकार करने पर पति द्वारा अपने हाथ की नस काटने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर पत्नी ने पति को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा मरीज का उपचार कर उसे छुट्टी दे दी है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार की दोपहर का है। मोहल्ला कायस्थवाड़ा के रहने वाले 35 वर्षीय धर्मवीर ने बताया कि वह अपनी पत्नी से रोटी बनाकर देने के लिए कह रहे थे। पत्नी ने रोटी देने से इनकार कर दिया। जब पति ने दोबारा रोटी बनाकर देने के लिए कहा तो पत्नी झगड़ने लगी जिसके बाद पति ने अपने बाएं हाथ की नस काट ली। खून अधिक बहने पर पत्नी ने पति को सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दें दी है।
पत्नी द्वारा रोटी देने से इनकार करने पर पति ने काटी हाथ की नस
RELATED ARTICLES


