Thursday, September 17, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरचबुतरे से टकराई कार, एक मौत व तीन घायल

चबुतरे से टकराई कार, एक मौत व तीन घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र में गुरुवार की तड़के करीब चार बजे जफरगढ़ से जहांगीरपुर जा रही एक कार समाधि के चबुतरे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की सुबह करीब चार बजे का हैं। थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव गोठना के रहने वाले अमित पुत्र गोपाल, सौरभ पुत्र विपिन, अभिषेक पुत्र चंद्रवीर और शिवम पुत्र जयवीर सिंह आपस में दोस्त हैं और ये कार में सवार होकर जफरगढ़ से जहांगीरपुर जा रहे थे। अचानक कार चला रहे अमित को नींद की झपकी आ गई और कार एक चबुतरे से टकरा गई। हादसे में सौरभ की मौत हो गई। वहीं अमित, शिवम और अभिषेक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments