बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा हैं। पहासू पुलिस व शिकारपुर के नायब तहसीलदार की एक टीम ने बुधवार की देर रात गांव नगला हरी सिंह के जंगलों में छापेमार कार्यवाही की। पुलिस ने मौके से मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी को जब्त किया हैं। दोनों वाहनों को पुलिस थाने ले आई है।
आपको बता दें कि खनन करने वाले लोग बिना किसी अनुमति या एनओसी के खेतों और जंगलों से मिट्टी निकाल रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद गांव नगला हरी सिंह में पुलिस ने छापेमारी की। यहां पुलिस को मिट्टी का अवैध खनन होते हुए मिला। पुलिस को देखकर लोग मौके से भागने लगे। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक जेसीबी को जब्त कर लिया हैं। तहसील प्रशासन और पुलिस की कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी हैं कि इलाके में किसी भी तरह का अवैध खनन बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



