बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बुलंदशहर के औरंगाबाद नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संगठन के नगराध्यक्ष मुकेश लोधी ने मौहल्ला अजीजाबाद निवासी युवा आदित्य लोधी को औरंगाबाद का नगर मंत्री मनोनीत किया है। आदित्य लोधी के मनोनयन की जानकारी मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नगर मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
नगराध्यक्ष मुकेश लोधी ने कहा कि संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। वहीं, आदित्य लोधी ने संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन के हित में कार्य करेंगे तथा किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।
भाकियू टिकैत ने आदित्य लोधी को औरंगाबाद का बनाया नगर मंत्री
RELATED ARTICLES


