Friday, September 18, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरगलत दिशा से आ रही कार ने ऑटो में मारी थी टक्कर,...

गलत दिशा से आ रही कार ने ऑटो में मारी थी टक्कर, घायल 50 वर्षीय महिला की दिल्ली में मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में 14 सितंबर को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय महिला सुहाना की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में एक मासूम बच्ची भी घायल हुई थी।
आपको बता दें कि 14 सितंबर को ऑटो बुलंदशहर से सवारियां लेकर खुर्जा की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे-34 पर PLRD अस्पताल के पास सामने से गलत दिशा में आ रही कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार सुहाना और एक मासूम बच्ची घायल हो गईं। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सुहाना की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
स्थानीय जानकारी के मुताबिक, कार सवार युवक को PLRD अस्पताल का छात्र बताया जा रहा है। हादसे की वजह कार चालक की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाना बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments