Friday, September 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरघर पर बिजली का काम करते समय वृद्ध को लगा करंट, मौत

घर पर बिजली का काम करते समय वृद्ध को लगा करंट, मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मुरारी नगर विष्णु नगर कॉलोनी में बिजली की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, वृद्ध अपने घर पर बिजली से जुड़ा काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए आनन-फानन में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments