Friday, September 18, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

अनूपशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव गरहरा से करीब एक किलोमीटर दूर भट्टे के पास स्थित एक पेड़ से 22 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। शव लटका देख मृतक की मां के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत युवक को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
आपको बता दें कि मृतक की मां किरन देवी ने बताया कि बेटा देवराज गुरुवार की दोपहर करीब चार बजे खेत में पानी लगाने की बात कहकर बाइक लेकर निकला था। काफी देर तक युवक के घर न आने पर मां किरन देवी खेत की तरफ चली गई। मां ने युवक का शव ट्यूबवेल के निकट फंदे से लटका देखा जिसके बाद मां की चीख निकल गई। उन्होंने बेटे को तुरंत फंदे से उतारा। तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान देवु उर्फ देवराज पुत्र नित्यानंद के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दो महीने पहले देवराज के भाई ने भी पेड़ पर फंदा लगा लिया था। सीओ भरत सोनकर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments