बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात ग्राम वाजिदपुर बम्बा के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान धनेश पुत्र श्योराज सिंह, निवासी ग्राम रवानी कटीरी थाना नरसैना जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर के अलग-अलग थानों में करीब 21 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



