बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क निर्माण के लिए रेत लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान आठ साल का मासूम बच्चा मलबे में दब गया। घायल मासूम बच्चे को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दी कि फुव्वारा चौक से डीपीबीएस पीजी कॉलेज मार्ग पर 400 मीटर सड़क का निर्माण कार्य 1.64 लाख रूपए से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए एक ट्रक शनिवार की सुबह रेत लेकर आ रहा था। ट्रक में से रेत खाली करते समय अचानक वह पलट गया। हादसे के समय मौके पर मौजूद एक परिवार के लोग चाय पी रहे थे जिनमें भगदड़ मच गई। वहीं पास में बनी झोपड़ी के अंदर सो रहा 8 साल का मासूम बच्चा मनीष मलबे में दब गया। हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गए जिन्होंने ट्रक चालक पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मलबा हटाकर घायल बच्चे को बाहर निकाला और उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम मनीष की मौत हो गई। मनीष की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



