Saturday, September 19, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरछतारी: सड़क किनारे मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव

छतारी: सड़क किनारे मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में शनिवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान छतारी निवासी अशोक पुत्र देवेंद्र के रूप में हुई है। अशोक शुक्रवार शाम घर से किसी काम के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने अशोक को सड़क किनारे बेसुध अवस्था में देखा। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि अशोक के गले में अंगोछा लिपटा हुआ था। यह देखकर परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।
सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments