Saturday, September 19, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत

ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर में ड्यूटी के दौरान तैनात एसआई कुंवर पाल सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शनिवार को थाने में प्रशासनिक कार्य करते समय उनकी हालत अचानक बिगड़ी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मी उन्हें खुर्जा के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि 59 वर्षीय कुंवर पाल सिंह मूल रूप से मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के डूंगरपुर गांव के रहने वाले थे। वह 1986 बैच के पुलिसकर्मी थे व वर्तमान में जहांगीरपुर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह थाने में प्रशासनिक कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके शरीर में खिंचाव और अकड़न होने लगी। कुछ ही देर में वह अचेत होकर गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कैलाश अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दिग्विजय सिंह के मुताबिक, एसआई को करीब 1 बजकर 10 मिनट पर इमरजेंसी में लाया गया था। जांच और ईसीजी के दौरान उन्हें मृत पाया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग और मृतक दरोगा के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन खुर्जा के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ड्यूटी के दौरान हुई इस घटना से जहांगीरपुर थाने समेत पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments