बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा के निधन के बाद उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुलंदशहर स्थित विधायक के आवास पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। विधायक अनिल शर्मा के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक अनिल शर्मा के निधन पर डिप्टी सीएम ने जताया शोक, आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES


