Saturday, September 19, 2026
HomeUncategorizedअनूपशहर मंडी में धान की बंपर आवक, 1509 किस्म का भाव 3800...

अनूपशहर मंडी में धान की बंपर आवक, 1509 किस्म का भाव 3800 रुपये तक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में धान की कटाई शुरू होते ही कृषि उत्पादन मंडी समिति में नई फसल की आवक तेज हो गई है। सीजन की शुरुआत में ही धान के अच्छे दाम मिलने से किसानों में खुशी का माहौल है। मंडी में इस बार धान की 1509 किस्म के भाव में पिछले साल के मुकाबले अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष विनीत बंसल के मुताबिक, पिछले वर्ष जहां 1509 धान करीब 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था इस बार इसके भाव 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। करीब 1300 रुपये प्रति क्विंटल की इस बढ़ोतरी से किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिल रहा है। अनूपशहर मंडी में स्थानीय किसानों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों और दूसरे जिलों से भी किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। मौसम अनुकूल रहने और बारिश होने के कारण इस बार धान की पैदावार भी बेहतर बताई जा रही है। फिलहाल मंडी में रोजाना करीब 16 से 20 हजार कट्टे धान की आवक हो रही है। आने वाले दिनों में कटाई बढ़ने के साथ आवक 80 हजार से एक लाख कट्टे प्रतिदिन तक पहुंचने का अनुमान है। धान की बढ़ती आवक को देखते हुए मंडी के आसपास जाम की समस्या से निपटने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। हर साल धान के सीजन में अनूपशहर-मलकपुर रोड और मंडी के बाहर भारी वाहनों के चलते यातायात प्रभावित होता है। इसी को देखते हुए आढ़ती यूनियन ने कोतवाली पुलिस को पहले ही सूचना देकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है।

Hapur के पहले Iconic #Mall में निवेश का सुनहरा मौका: 9760254555

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments