बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विपिन पुत्र रहीश उर्फ रहीश पाल निवासी गांव जिरौली थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर व जयकरन पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव कुदेनी खादर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
0
4
Next article
RELATED ARTICLES


