Monday, September 21, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

स्याना: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र में कोतवाली रोड पर सोमवार को एक दुकान पर सामान लेने गए 75 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार का है जब 75 वर्षीय बुजुर्ग कोतवाली रोड पर स्थित एक दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान वह अचानक से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। कुछ लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की जिसके बाद उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments