Monday, September 21, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: कैथरा गांव के ग्रामीण जलभराव के बीच से होकर गुजरने को...

बुलंदशहर: कैथरा गांव के ग्रामीण जलभराव के बीच से होकर गुजरने को मजबूर, अधिकारी कर रहे खानापूर्ति


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गांव कैथरा में जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गांव की सड़क और रास्तों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक जलभराव से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, जलभराव के कारण रास्ता बेहद खराब हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। अंधेरे में पानी और गड्ढों का अंदाजा नहीं लगने के कारण कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हो रहे हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी रास्ते से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान कराने के बजाय आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था कराने और रास्ते से जलभराव की समस्या को जल्द दूर कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments