बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री सुरेश राणा को बुलंदशहर का नया जिला प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रभारी के तौर पर उनके सामने जिले की सातों विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने और संभावित प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी।
नए जिला प्रभारी के रूप में सुरेश राणा सोमवार को बुलंदशहर पहुंचेंगे। इस दौरान वह पार्टी के जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और सातों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति को लेकर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए जिले की सातों सीटों से तीन-तीन मजबूत दावेदारों के नाम चयन प्रक्रिया के तहत भेजे जाने हैं। जिला प्रभारी के रूप में सुरेश राणा इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। स्थानीय संगठन और पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर संभावित दावेदारों के नामों पर चर्चा की जाएगी।
सुरेश राणा बने बुलंदशहर के जिला प्रभारी, सातों सीटों पर प्रत्याशी चयन की अहम जिम्मेदारी
RELATED ARTICLES


