Sunday, September 20, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: बंदरों का आतंक से बाजारों व स्कूल जाने में हो रही...

शिकारपुर: बंदरों का आतंक से बाजारों व स्कूल जाने में हो रही परेशानी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर नगर में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मोहल्लों, बाजारों, नवीन मंडी और स्कूलों के आसपास बंदरों के झुंड दिनभर उत्पात मचाते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंदर घरों से सामान उठाकर ले जाते हैं। महिलाओं और बच्चों पर झपट्टा मारने के साथ ही दुकानों से फल-सब्जियां और अन्य सामान उठाकर ले जाना भी आम हो गया है। कई बार बंदरों के हमले में बच्चे और बुजुर्ग घायल भी हो चुके हैं।
लोगों का कहना है कि बंदरों की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन नगर पालिका और वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments