Sunday, September 20, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरजहांगीरपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में उपनिरीक्षक की मौत, किराए के कमरे में मिला...

जहांगीरपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में उपनिरीक्षक की मौत, किराए के कमरे में मिला शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक कुंवर पाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव गांव आसफपुर स्थित किराए के कमरे में मिला। सूचना पाकर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि कुंवर पाल सिंह वर्ष 1986 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जहांगीरपुर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह गांव आसफपुर में किराए के कमरे में रहते थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथी पुलिसकर्मियों ने उनके कमरे पर जाकर देखा। कमरा बाहर से बंद नहीं था। अंदर कुंवर पाल सिंह फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। शरीर में अकड़न की बात भी सामने आई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद उपनिरीक्षक को खुर्जा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में ब्लड प्रेशर बढ़ने या किसी अन्य बीमारी के चलते मौत होने की आशंका सामने आई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार, कुंवर पाल सिंह मूलरूप से मुरादाबाद जनपद के भरतपुर थाना क्षेत्र के दयापुर गांव के रहने वाले थे। वह जून 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है और मामले में जांच की जा रही है।

कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments