बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी अधिवक्ता अमित कुमार कपासिया ने एसएसपी के आदेश पर कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिवक्ता के मुताबिक वह बुलंदशहर में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि गत सात सितंबर की रात करीब 10 बजे वह दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल से अपनी भतीजी को कार से लेकर गांव लौट रहे थे। सहकारी नगर से आगे पहुंचने पर तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार का शीशा टूट गया।
आरोप है कि जब उन्होंने कार सवारों से इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। कोतवाली देहात प्रभारी के अनुसार, एसएसपी के आदेश पर कार के नंबर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार ने अधिवक्ता की गाड़ी में मारी साइड, विरोध पर मारपीट का आरोप
RELATED ARTICLES


