Monday, September 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: हॉट मिक्स प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, काला धुआं मिलने पर गियर...

खुर्जा: हॉट मिक्स प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, काला धुआं मिलने पर गियर बॉक्स मोटर सील


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में गांव धमरावली जीटी रोड स्थित मैसर्स कृष्णा सिवियन प्राइवेट लिमिटेड के हॉट मिक्स प्लांट पर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान प्लांट की चिमनी से काला धुआं निकलता मिला। साथ ही वायु प्रदूषण नियंत्रण के आवश्यक उपकरण भी मौके पर नहीं पाए गए।
अपर जिलाधिकारी वित्त अभिषेक सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की संयुक्त टीम ने प्लांट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया प्रदूषण संबंधी नियमों के उल्लंघन की स्थिति सामने आई। टीम को यह भी पता चला कि प्लांट के पास राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जल एवं वायु सहमति प्राप्त नहीं थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम ने हॉट मिक्स प्लांट के गियर बॉक्स मोटर को सील कर दिया। साथ ही प्लांट का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई एसडीएम सदर अंगद यादव के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के दौरान प्लांट ऑपरेटर रणदीप और छितर सिंह मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद हॉट मिक्स प्लांट में हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments