Monday, September 21, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर23 में 24 सितंबर को तेलिया घाट फाटक रहेगा बंद

23 में 24 सितंबर को तेलिया घाट फाटक रहेगा बंद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में सिटी स्टेशन के पास तेलिया घाट फाटक 23 और 24 सितंबर को बंद रहेगा ऐसे में हल्के वाहनों को माता घाट अंडरपास और भारी वाहनों को खुर्जा जेवर मार्ग पर टैना गांव से होकर गुजरना पड़ेगा। टैना गांव में जा रहे अंडरपास होते हुए सीकरी गांव से झज्जर मार्ग पर निकलेंगे यहां से वह झाझर और सिकंदराबाद मार्ग पर जा सकेंगे।
आपको बता दें कि उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय के चमन प्रकाश का कहना है कि ट्रैक पर फिटिंग और सड़क वाले हिस्से के मरम्मत कार्य के चलते 23 और 24 सितंबर को रेलवे फाटक बंद किया जाएगा। यहां से होकर गुजरने वाले हल्के भारी वाहनों को अन्य रोडो से होकर जाना पड़ेगा। हल्के वाहन माता घाट अंडरपास और भारी वाहन खुर्जा जेवर मार्ग पर टैना गांव से जाना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments