बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में गांव भंडौली में धमेड़ा-सुजापुर चक्की के पास वैगनार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो के घायल होने की सूचना हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
बाइक व कार की हुई टक्कर, दो घायल
0
4
RELATED ARTICLES


