Tuesday, September 22, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरचोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान दत्यानी-रिबाड़ा मार्ग से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही से पुलिस को दो अवैध तमंचे मय दो जिन्दा कारतूस व चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जिनके द्वारा NCR क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की जाती है फिर उन्हें बेचकर आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करते हैं। अभियुक्तों से बरामद चोरी की मोटरसाइकिलो में से 04 मोटरसाइकिल को कनेक्ट किया गया है तथा शेष बरामद 02 मोटरसाइकिलों को कनेक्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम काकरिया खेडा थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर व सुभाष पुत्र मंगेश कुमार निवासी ग्राम दौलतपुर कलां थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments